Breaking News in Hindi

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके, पाकिस्तान था केंद्र

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (11 सितंबर) को भूकंप के झटके महसूस किए गए. पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी धरती हिली है. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र भी पाकिस्तान ही बताया जा रहा है. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.7 रही. किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है.

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर समेत कई जिलों में झटके महसूस किए गए. लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, मियांवाली और भक्कर जैसे शहरों पर भी इसका असर महसूस हुआ. लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों और ऑफिस से बाहर आ गए.

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि पाकिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है. भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था. इससे पहले 29 अगस्त को इस्लामाबाद, रावलपिंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जून में भी पाकिस्तान के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तब इस्लामाबाद, रावलपिंडी में धरती हिली थी. इससे पहले जून महीने की शुरुआत में कराची में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था.

दो हफ्ते के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर में दो हफ्ते के अंदर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे पहले 29 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में धरती हिली थी. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें कुछ सेकंड तक आए भूकंप के झटकों के दौरान पंखे, कुर्सियां ​​और अन्य चीजें हिलती हुई दिखाई दीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन