Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

दिवाली की पूजा में शामिल करें ये चीजें, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी!

दिवाली का त्योहार देशभर में बड़े ही उत्साह और उमंग से मनाया जाता है. दिवाली की रात धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि रोशनी के इस पर्व में देवी लक्ष्मी और गणेश जी की विधि- विधान से पूजा करने व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं साथ ही सालभर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है. इस दिन पूजा में कुछ चीजों को शामिल करना बहुत ही शुभ फलदायी माना जाता है.

दिवाली की पूजा में शामिल करें ये चीजें

दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के लिए एक लकड़ी की चौकी, एक लाल कपड़ा, एक लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, कुमकुम, हल्दी की गांठ, रोली, सुपारी, पान, लौंग, अगरबत्ती, धूपबत्ती, दीपक, लौ, माचिस, घी, गंगा जल, पंचामृत, फूल, फल, कपूर, गेहूं, दूर्वा, जनेऊ, खील बताशे, चांदी के सिक्के के अलावा भी कुछ ऐसी चीजें ऐसी है जिन्हें शामिल करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा साल भर बनी रहते हैं आइए जानते हैं.

श्री यंत्र

दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करने के साथ श्री यंत्र की पूजा करना बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना जाता है. मान्यता है कि जो व्यक्ति दिवाली की रात श्री यंत्र की पूजा करता है उसके जीवन से आर्थिक तंगी दूर होती है. और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.

कमल का फूल

कमल का फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय है. माता सदैव कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं, इसलिए दिवाली की पूजा में कमल के फूल को जरूर शामिल करें. इससे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है.

दक्षिणावर्ती शंख

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन में दक्षिणावर्ती शंख को जरूर शामिल करें. दक्षिणावर्ती शंख को माता लक्ष्मी का भाई माना जाता है. इसलिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के साथ दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है.

पद चिन्ह

दिवाली पर देवी लक्ष्मी की पूजा में पद चिन्ह को जरूर शामिल करना चाहिए. मान्यता है कि लक्ष्मी पूजन के साथ पद चिन्ह की पूजा करने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

पान का पत्ता

हिंदू धर्म में सभी मंगल कार्यों में पान के पत्तों का उपयोग बहुत ही शुभ माना जाता है. दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें पान के पत्ते अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख -समृद्धि आती है.

पीली कौड़ी

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में पीली कौड़ियों का जरूर शामिल करें. पूजन के समय देवी लक्ष्मी को पीली कौड़ियां अर्पित करना बहुत ही शुभ होता है. मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी पूजन के बाद पीली कौड़ियों को तिजोरी या धन के स्थान पर रखने से आर्थिक तंगी दूर होती है.

खीर का भोग

दिवाली के पूजा में दी गई इन सामग्रियों को शामिल करने के साथ मां लक्ष्मी को खीर का भोग भी लगाएं. देवी लक्ष्मी को खीर बेहद पसंद है. मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.