Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

दीपावली पर गुल हो बिजली तो करें शिकायत, काल सेंटर बनाए

ग्वालियर। दीपावली पर शहर में बिजली सप्लाई सुचारू रखने और बिजली गुल की शिकायतों का तत्काल समाधान करने के लिए सिटी सर्किल में काल सेंटर बनाया गया है। यह 29 अक्टूबर से तीन नवंबर तक संचालित रहेगा। इसके साथ ही जोन वार अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उपभोक्ता अपनी शिकायत काल सेंटर 1912 एवं 0755-2551222 के अतिरिक्त सिटी सर्किल के स्थानीय नंबर 6232914446 पर भी दर्ज करा सकेगा।

यह काल सेंटर उपभोक्ताओं की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। उपभोक्ता काल सेंटर 1912 एवं 0755-2551222 से संपर्क न होने की स्थिति में बिजली सप्लाई संबंधी समस्या के लिए इस नंबर 6232914446 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। जिससे उनकी समस्या का निराकरण किया जा सके। यह सुविधा ग्वालियर शहर के लिए त्योहार की अवधि के लिए प्रारंभ की गई है, जिससें प्रकाश के त्योहार में बिजली सप्लाई मिलती रहे।

इनसे कर सकेंगे शिकायत

  • सिटी सेंटर जोन प्रबंधक सौरभ पांडे मोबाइल 6232914430
  • थाटीपुर जोन प्रबंधक प्रीती इश्योलिया 6232914422
  • मुरार जोन प्रबंधक सीपी शर्मा 6232914416
  • बारादरी जोन प्रबंधक पूजा जैन 6232914413
  • डीडी नगर जोन प्रबंधक एसडी मिश्रा 6232914429
  • महाराजपुरा जोन प्रबंधक राहुल चौधरी 6232914493
  • महलगांव जोन प्रबंधक राकेश शर्मा 9406902237
  • कंपू जोन प्रबंधक प्रबल प्रताप सिंह 6232914417
  • सिकंदर कंपू जोन प्रबंधक गोपेश उपाध्याय 6232914423
  • गोल पहाड़िया जोन प्रबंधक मुकेश जाटव 6232914434
  • बटालियन जोन प्रबंधक राजीव शर्मा 8770911953,
  • फूलबाग जोन प्रबंधक महेन्द्र सिंह कौशल 6232914437,
  • तानसेन जोन प्रबंधक रोहित सिंह 6232914436,
  • बिरला नगर जोन प्रबंधक महेश कुमार बाजपेयी 6232914418,
  • लधेड़ी जोन प्रबंधक बृजेश कुमार बबेले 6232914425,
  • विनय नगर जोन प्रबंधक राकेश कुमार सिंह 6232914428,
  • ट्रांसपोर्ट नगर जोन प्रबंधक विपिन भटनागर 6232914421
  • सीएसएस जोन प्रबंधक शैलेष जराठे 6232914414,
  • सीपीएसएस जोन सहायक प्रबंधक सीपी शर्मा 6232914497,
  • लक्ष्मीगंज जोन प्रबंधक हिमांशु शर्मा 6232914419,
  • बाराघाटा जोन प्रबंधक शिवानी अग्रवाल 6232914431,
  • शिंदे की छावनी क्षेत्र प्रबंधक कपिल कुमार धाकड़ 6232914435 हैं

नापतौल विभाग ने की विभिन्‍न प्रतिष्ठानों पर जांच

नापतौल विभाग ने सुपर बाजार, मिठाई, दुकान, नमकीन दुकान, बेकरी ज्वेलर्स, किराना की जांच की गई। जिन संस्थानों पर नापतौल से संबंधित अनियमितताएं पाई गई उनके विरुद्ध केस दर्ज किए गए। कुल चार संस्थानों पर केस दर्ज किए गए। कनक ज्वेलर्स थाटीपुर पर तौल कांटा सत्यापित नहीं पाया गया। विपिन ट्रेडर्स थाटीपुर पैकेटों पर ईमेल का पत्ता की घोषणा अंकित नहीं पाई गई। श्रीजी स्वीट्स, गुप्ता डेयरी पर सत्यापन प्रमाण पत्र प्रदर्शित नहीं पाया गया। दीपक फूड प्रोडक्ट्स और मोनिका गृह उद्योग डबरा पर पैकेटों पर आवश्यक घोषणा नहीं पाई गई। दिशा नमकीन भंडार व विनायक आयल मील डबरा पर इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा सत्यापित नहीं पाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.