उज्जैन। उज्जैन शहर में 15 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले का गुरुवार शाम को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। 72 घंटे की पड़ताल और अनेक सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस के 28 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) ने आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित ने पूछताछ में दुष्कर्म की वारदात भी कुबूल ली। दुष्कर्म के आरोपित के पिता राजू सोनी का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा दोषी है तो उसे गोली मार देनी चाहिए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.