Breaking News in Hindi

धीरज साहू के कुबेर लोक में नोटों की गिनती जारी, अब तक 400 करोड़ पार, स्टाफ के घर से भी मिले बेहिसाब कैश

नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड के दौरान 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बरामद होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनके बिजनेस से किनारा कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इतने नोट मिले हैं कि अब तक नोटों की गिनती चल रही है और शायद यह आंकड़ा ₹500 करोड़ के पार भी जा सकता है। इसका मतलब है कि अब तक चार सौ करोड़ रुपये बरामद किये जा चुके हैं। नोटों की गिनती पूरी होने में शायद 2 दिन और लग सकते हैं।

चौथे दिन भी गिनती जारी

वहीं चौथे दिन भी धीरज साहू के फर्म के मैनेजर बंटी के ओडिशा के बोलांगीर के सुदापाड़ा स्थित ठिकाने से कैश से भरे 20 बैग बरामद किए गए हैं। इन बैगों में करीब एक सौ करोड़ रुपए होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि गिनती के लिए नकदी से भरे सभी बैग को बोलांगीर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में ले जाया गया है। चौथे दिन भी गिनती जारी है।

वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धीरज प्रसाद के यहां और नकद रुपए बरामद नहीं किए जाते हैं तो भी रविवार की रात तक नोटों की गिनती जारी रहेगी। बता दें कि शुक्रवार तक 156 बैग नोटों की गिनती हो रही थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला

वैसे तो नोटों की गिनती अभी भी जारी है। जबकि कांग्रेस ने साफ कह दिया है कि धीरज साहू के बिजनेस से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ़ वही बता सकते हैं, और उन्हें यह स्पष्ट करना भी चाहिए, कि कैसे आयकर अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर उनके ठिकानों से इतनी बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन