Breaking News in Hindi

पंजाब की महिलाओं के लिए अहम खबर, पंजाब सरकार उठा रही बड़ा कदम

चंडीगढ़: पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री और बाल विकास विभाग द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना चलाई जा रही है। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 राज्य की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एंव बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने यह बात कही।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 योजना एक बढिया प्रयास है जिसका उदेश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे तुरंत और एमरजैंसी सहायता प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कोई भी ज़रूरतमंद महिला जिसके साथ किसी भी तरह की कोई हिंसा जा बेइंसाफ हो रहा है तो वह महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर फ़ोन करके मदद माँग सकती है।  मंत्री ने आगे बताया कि महिला हेल्पलाइन पर लगभग 150 फ़ोन ज़रूरतमंद महिलाओं द्वारा हर रोज़ किए जाते है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने लगभग 4 से 5 हज़ार जरूरतमंद महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 से अपेक्षित सहायता मुहैया करवाई जा रही है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जरूरतमंद महिला जिसके साथ कोई बेइंसाफ़ी हो रही है या कोई हिंसा हो रही है, वह पंजाब के किसी कोने से भी इस हेल्पलाइन पर फ़ोन करके मदद माँग सकती है। महिलाओं को राज्य में स्थापित वन स्टाप सैंटरों और विभाग अधीन चल रहे दफ्तरों द्वारा तुरंत मदद करने के लिए कार्यवाही शुरु की जाती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरन के के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिला वर्ग की प्रत्येक तरह से सुरक्षा करना है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद महिलाओं या लड़कियाँ तत्काल तौर पर’ सहायता लेने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर संपर्क कर सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन