Breaking News in Hindi

पति और जेठ की गोली मारकर हत्या करने वाली महिला को भेजा जेल, आरोपित ने कही ये बात

उज्जैन। जिले के इंगोरिया कस्बे में सोमवार को गोली मारकर पति और जेठ की हत्या करने वाली महिला को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। महिला ने वारदात के बाद थाने में जाकर देशी कट्टे समेत समर्पण कर दिया था।

महिला का बयान- पति व जेठ प्रताड़‍ित करते थे

इस मामले में महिला का कहना था कि पति व जेठ उसे प्रताड़ित करते थे। पारिवारिक व जमीन विवाद को लेकर उसने हत्याकांड को अंजाम दिया था।

विवाद में उठाया यह कदम

बता दें कि इंगोरिया निवासी महिला आंगनबाड़ी में काम करती है। सोमवार सुबह उसने जमीन व पारिवारिक विवाद के चलते जेठ धीरज पर घर के बाहर पूजा करने के दौरान गोली चला दी थी। इस दौरान आवाज सुनकर बाहर निकले जेठ के पुत्र व जेठानी पर भी उसने गोलियां चलाईं, हालांकि गोली उन्हें नहीं लगी।
कमरे में मारी पति को गोली
इसके बाद वह कमरे में गई और अपने पति राधेश्याम को भी गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धीरज ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया था। स्वजन का कहना है कि पति और जेठ द्वारा आए दिन विवाद करने व शराब पीकर मारने से महिला प्रताड़ित थी। आरोपिता ने बताया कि जिस देशी कट्टे से उसने गोलियां चलाई थीं, वह उसके पति का था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...