Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

परीक्षा में फेल होने के बाद छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिजन…

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना निवाड़ी जिले के सेंदरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा में फेल हो गया था जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। छात्र का नाम मौसम यादव है छात्र 12वीं की परीक्षा में फेल हो गया था।

जिसके बाद वह काफी दुखी था और उसने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी आपको बता दें कि छात्र के आत्महत्या करने के बाद छात्र के परिजन सदमे में हैं। वहीं सेंदरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.