Breaking News in Hindi

पिता ने 4 साल की बेटी को चंबल में फेंका, बच्ची की तलाश में जुटे गोताखोर, जानिए क्या है पूरा मामला..

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक पिता ने अपनी 4 साल की बच्ची को चंबल में फेंक दिया। पति का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद वह बच्ची को लेकर चला गया और उसने बच्ची को चंबल में फेंक दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जब आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की उसके बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया।

आज फिर से बच्ची की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा। यह पूरा मामला भानपुरा थाना क्षेत्र का है आरोपी रघुनंदन मीणा ने पूछताछ पर पुलिस को बताया कि वह अपनी 4 साल की बेटी को चंबल नदी में फेंक कर आया है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर जाने की धमकी देती थी जिसके कारण दोनों के बीच में विवाद हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन