Breaking News in Hindi

पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, बेटे ने मां और बहन के साथ मिलकर पिता को उतारा था मौत के घाट ,जानें पूरा मामला…

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बिघा गांव में हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या ने जानकारी देते हुए बताया है कि 25 मई को भागीरथ की उसके बेटे ने बहन और मां के साथ मिलकर हत्या की थी और भागीरथ की मौत को हादसा बताया था। महेंद्र ने दिगोड़ा थाना पहुंचकर बताया था कि उसके पिता भागीरथ छत से गिर गए हैं और उनकी मौत हो गई।

पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। पंचनामा की कार्रवाई के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण मारपीट करना निकला था। पुलिस ने तत्काल मृतक की पत्नी और बेटे महेंद्र और बेटी मनीषा से पूछताछ शुरू की तीनों के बयान अलग-अलग थे।

पुलिस ने तीनों से सख्ती के साथ की पूछताछ 

जिसके बाद पुलिस ने सख्ती के साथ तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता उसकी मां के साथ मारपीट करते थे। इसके अलावा घर वालों को भी परेशान करते थे 25 मई को विवाद ज्यादा बढ़ गया और तीनों ने मिलकर लाठी और डंडों से भागीरथ के साथ मारपीट कर दी और घटना के बाद मोहल्ले वालों और पुलिस को बताया था की छत से गिरकर पिता की मौत हुई है। पुलिस ने तीनों पर हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन