Breaking News in Hindi

पूर्व जनपद सदस्य और एक महिला के बीच हाथापाई, सरकारी जमीन पर शौचालय निर्माण को लेकर हुआ विवाद

बैतूल। बैतूल की आठनेर तहसील के ग्राम खापा का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिस में पूर्व जनपद सदस्य और एक महिला के बीच हाथापाई होते दिख रही है। दरअसल ये मामला एनखेड़ा ग्राम पंचायत के खापा गाँव का है जहां एक महिला के परिवार ने सरकारी जमीन पर शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया था। इस जमीन पर सामुदायिक मंच के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है और निर्माण शुरू करना था। इसलिए पंचायत ने महिला को शौचालय बनाने के लिए दूसरी जगह देने का प्रस्ताव दिया लेकिन महिला नहीं मानी। इसके बाद पंचायत ने अवैध शौचालय तोड़ने के लिए 10 से ज्यादा नोटिस दिए लेकिन शौचालय निर्माण जारी रहा।

आखिरकार वर्तमान जनपद सदस्य और पूर्व जनपद सदस्य के साथ सरकारी अमला जेसीबी लेकर अवैध शौचालय तोड़ने के लिए पहुंचा जहां महिला के साथ काफी देर तक बहस हुई और महिला लगातार सरकारी अमले और जनप्रतिनिधियों को अपशब्द कहती रही। इसी दौरान महिला पूर्व जनपद सदस्य गुलाबचंद की तरफ गुस्से से झपटी तो गुलाबचंद ने भी उसे एक थप्पड़ मारा और दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई, मौके पर मौजूद ग्रामीण बीचबचाव करने गए तो उन्हें भी पत्थर मारे गए जिससे विवाद बढ़ गया।

आखिरकार मामला पुलिस थाने तक पहुंचा। पुलिस ने मारपीट का वीडियो देखने के बाद दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। वहीं सरकारी जमीन पर बने अवैध शौचालय को तोड़ दिया गया है। महिला और पूर्व जनपद सदस्य के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन