Breaking News in Hindi

प्रतापगढ़: आरओ, एआरओ परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करता पकड़ा गया नकलची

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में आज आरओ, एआरओ परीक्षा में राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज से एक अभ्यर्थी प्रवीण कुमार पटेल को ब्लू टूथ डिवाइस के साथ नकल करते हुए पकड़ा गया। प्रतापगढ़ जिले के 35 केंद्रो पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा साढ़े नौ बजे शुरू हुई , लालगंज तहसील के राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इस परीक्षा केंद्र पर प्रताप गढ़ जिले के पट्टी तहसील के अभ्यर्थी प्रवीण कुमार पटेल पुत्र सुभाष चंद्र पटेल निवासी बेसहर पट्टी परीक्षा में बैठा था जो कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कर रहा था ,जिसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक को हुई तो उसे तत्काल पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कोतवाली लाल गंज के थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए अभ्यर्थी प्रवीण कुमार के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मोबाइल सिम सहित तमाम उपकरण भी बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और इस गैंग में कितने लोग शामिल है इसकी भी पूछताछ पकड़े गए अभ्यर्थी से की जा रही है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन