Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

प्रियंका गांधी आज छत्‍तीसगढ़ दौरे पर आएंगी, कांकेर में पंचायती राज महासम्मेलन में होंगी शामिल

रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अब बस आज कल में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों की धड़कने तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश में चुनावी दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश दौरे पर आ रही है। प्रियंका शुक्रवार को कांकेर दौरे पर रहेंगी। यहां वे नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी।

दिल्ली से रायपुर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी सुबह कांकेर के लिए रवाना होगी। कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में सुबह 11 बजे से सभा आयोजित होगी। महासम्मेलन को संबोधित करने के बाद अपराह्न तीन बजे प्रियंका गांधी रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

प्रियंका गांधी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि नगरीय निकायों और पंचायतों में प्रदेश में कांग्रेस का दबदबा है। नगर-निगमों और नगर पंचायतों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने बढ़त बनाई है। चुनावी सभा के जरिए प्रियंका कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.