Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शुभमन गिल को हुआ डेंगू रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना संदिग्ध

चेन्नई। आईसीसी क्रिकेट वनडे विश्वकप (ICC ODI World Cup 2023) में रविवार को भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) से होना है। चेन्नई में होने वाले इस अहम मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है।

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को डेंगू हो गया है। इस तरह उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खेलना संदिग्ध हो गया है। Shubman Gill का हालिया फॉर्म देखते हुए यह कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के लिए तगड़ा झटका है।

पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को धोया

इससे पहले 5 अक्टूबर से आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत हो गई। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पिछले विश्व कप की फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड ने गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की।

Shubman Gill ODI record in 2023

शुभमन गिल के लिए साल 2023 शानदार रहा है। युवा बल्लेबाज ने इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे गेम में 92 गेंदों पर अपना छठा वनडे शतक लगाया। उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। यह इस साल उनका पांचवां शतक था।

गिल ने कुल मिलाकर अपने वनडे करियर में अब तक 35 वनडे में 1917 रन बनाए हैं। 208 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। उन्होंने 6 शतक और 9 अर्द्धशतक भी लगाए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.