Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बंगाल के झारग्राम में BJP कैंडिडेट पर ईंट से हमला, सुरक्षाकर्मी का फूटा सिर

पश्चिम बंगाल में झारग्राम लोकसभा सीट पर मतदान के दौरान बीजेपी प्रत्याशी प्राणनाथ टुडू की गाड़ी पर हमला किया गया. ईंट बरसाई गई. कथित तौर पर केंद्रीय बलों के साथ भी मारपीट की गई. गड़बेता में प्राणनाथ टुडू की कार पर हुए हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गये. उनके सिर पर चोट लगी है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तृणमूल का आरोप है कि बीजेपी इलाके में अशांति फैला रही है.

वरिष्ठ भाजपा नेता और झारग्राम से उम्मीदवार प्रणत टुडू ने शनिवार को दावा किया कि पश्चिम मिदनापुर जिले के गड़बेता इलाके में उनके काफिले पर हमला किया गया, जिसके बाद उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

बीजेपी उम्मीदवार पर बरसाई ईंट

यह घटना तब हुई जब टुडू कुछ मतदान केंद्रों के अंदर भाजपा एजेंटों को प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने की शिकायतों के मद्देनजर गड़वेता जा रहे थे. उन्होंने दावा किया कि अचानक कुछ लोगों ने सड़क पर जाम लगा दी. उसके बाद टीएमसी के गुंडों ने उनकी कार पर ईंटें फेंकना शुरू कर दिया. जब उनके सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो वे घायल हो गए. उनके साथ आए सीआईएसएफ के दो जवानों को सिर में चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक बड़ी पुलिस टुकड़ी को इलाके में भेजा गया. स्थानीय टीएमसी नेतृत्व ने आरोपों से इनकार किया और टुडू पर “शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया को खराब करने” की कोशिश करने का आरोप लगाया. एक स्थानीय टीएमसी नेता ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार मतदाताओं को धमकी दे रहे थे. ग्रामीण क्रोधित हो गए और विरोध प्रदर्शन किया. कथित तौर पर भीड़ द्वारा विभिन्न मीडिया घरानों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई.

बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ लगे ‘गो बैक’ के नारे

मालूम हो कि झारग्राम के गड़वेता विधानसभा का मोगलापाटा गांव है. प्राणनाथ जैसे ही टुडू इलाके में पहुंचे. करीब एक से डेढ़ सौ ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर गो बैक के नारे लगाने शुरू कर दिये. फिर अचानक बड़े-बड़े ईंट-पत्थर बरसाने लगे. स्थिति इतनी जटिल हो गयी कि प्राणनाथ टुडू के साथ आये सुरक्षा गार्ड भी इसे संभाल नहीं पाये. उन्हें अपने सिर पर पैर रखकर वहां से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा. केंद्रीय बल के जवान भी भागते नजर आये.

ईंट से बीजेपी प्रत्याशी की गाड़ी का शीशा टूट गया. आरोप है कि इस हमले में बीजेपी प्रत्याशी के सिर पर भी चोट लगी है. उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्रत्याशी के साथ आये केंद्रीय बल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.