Breaking News in Hindi

बंद कमरे में मिला युवक का सड़ा-गला शव, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी सूचना

भोपाल। मिसरोद थाना पुलिस ने जाटखेड़ी इलाके में एक फ्लैट के कमरे से युवक का शव बरामद किया। शव करीब चार-पांच दिन पुराना होने के कारण सड़-गल गया था और उससे दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक इस फ्लैट में किराये से रहता था और पांच दिन से बाहर नहीं निकला था। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने युवक के स्वजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी है।

मिसरोद थाने के एएसआइ मुकेश बेडरे ने बताया कि मूलत: छत्तीसगढ़ का रहने वाला 32 वर्षीय अमनदीप पुत्र कुलदीप सिंह होरा जाटखेड़ी स्थित फार्चून सिटी कांप्लेक्स में किराए के फ्लैट में अकेला रहता था। बुधवार दोपहर को फ्लैट से दुर्गंध आने के कारण पड़ोसियों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस किसी तरह से दरवाजा खोलकर फ्लैट के अंदर पहुंची, तो एक कमरे में पलंग पर युवक का सड़ा-गला शव मिला। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक किसी प्राइवेट कंपनी के लिए काम करता था। वह पिछले कुछ समय से वर्क फ्राम होम कर रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...