Breaking News in Hindi

बड़वानी में दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर, चार की मौत…

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा के समीप ग्राम शाहपुरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह लोग ग्राम जोड़ाईं के रहने वाले थे और मजदूरी के लिए महाराष्ट्र के जलगांव जा रहे थे तभी ग्राम शाहपुरा के पास यह हादसा हुआ। हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हुई है। मृतकों के शवों को सेंधवा सिविल आसपाल लाया गया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हादसे में पति शिवा पत्नी सिंगला 8 वर्षीय बच्ची ज्योति और 6 वर्षीय आशीष की मौत हुई है। वहीं सेंधवा ग्रामीण पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है। फिलहाल कार चालक मौके से फरार है। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक शिवा अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के जलगांव में मजदूरी करने के लिए जा रहा था। क्षेत्र में रोजगार के लिए पलायन एक बड़ा मुद्दा है। घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...