Breaking News in Hindi

बदायूं में स्कूल वैन से भिड़ी बस, 4 बच्चों समेत ड्राइवर की मौत, कई मासूम घायल

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना उसावा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक स्कूल वैन और स्कूल बस की भिडंत में चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 16 बच्चे घायल हो गए जिनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में स्कूल वैन का चालक शामिल है। बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी घायलों का जिला चिकित्सालय एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। जनपद के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतकों में स्कूल वैन का चालक ओमेंद्र (28), उसका बेटा हर्षित (9), छात्रा खुशी (6) और पारुल (9) शामिल हैं। एक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक, उसावां थाना क्षेत्र के नवीगंज गांव के निकट सोमवार सुबह लगभग आठ बजे एस. आर. पी. एस. इंग्लिश मीडियम स्कूल गौतरा की मारुति वैन और सत्यदेव इंटर कॉलेज जवाहर नगला की स्कूल बस के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में वैन में सवार चार बच्चों की मौत हो गई जबकि 16 छात्र-छात्राएं घायल हैं जिनमें छह की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल वैन में मानकों को दरकिनार कर लगभग 20 स्कूली बच्चों को बैठाया गया था। स्कूल वैन सड़क पर गड्डा होने के कारण अनियंत्रित होकर स्कूल बस से जा टकराई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....