Breaking News in Hindi

बाबा सिद्दीकी के जनाजे में क्यों नहीं शामिल हुए शाहरुख खान? क्या सलमान खान हैं वजह?

12 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना को सुनकर राजनीति से लेकर बॉलीवुड तक हर कोई दंग रह गया. बाबा सिद्दीकी को आखिरी बार देखने के लिए लगभग पूरा

सलमान खान से लेकर सोहेल खान, पूजा भट्ट, यूलिया वंतूर, अर्पिता खान, मुन्नवर फारूकी और मन्नारा चोपड़ा जैसी तमाम हस्तियां बाबा सिद्दीकी को आखिरी बार देखने के लिए उमड़ीं. लेकिन शाहरुख खान इस दौरान कहीं नहीं नजर आए. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठने लगे कि बाबा सिद्दीकी के करीबी शाहरुख खान आखिर ऐसी दुख की घड़ी में क्यों नहीं पहुंचे?

लोगों को खटकी शाहरुख खान की गैर-मौजूदगी

बाबा सिद्दीकी को अंतिम विदाई देने के लिए शाहरुख की गैर-मौजूदगी लोगों को काफी खटक रही है. लोग शाहरुख खान पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे इकट्ठे हुए थे, तो शाहरुख खान ने उनके करीबी होने के बावजूद उन्हें आखिरी बार देखने क्यों नहीं पहुंचे.

बॉलीवुड पहुंचा. सलमान खान और शाहरुख खान दोनों ही बाबा सिद्दीकी के काफी करीब थे. जहां एक ओर सलमान खान नम आंखों से बाबा सिद्दीकी को आखिरी बार देखने पहुंचे, तो वहीं शाहरुख खान को बाबा सिद्दीकी के जनाजे में कहीं नहीं देखा गया.

इस मामले से दूर रहना चाहते हैं शाहरुख खान?

मीडिया ने कई बार शाहरुख की टीम से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश लेकिन उनकी टीम ने इसपर चुप्पी साधे रखी. शाहरुख खान ने भी इस पूरे मामले में दूरी बनाए रखी, क्योंकि ये एक हत्या का मामला है और शायद वो नहीं चाहते कि उनका नाम इसमें घसीटा जाए.

सलमान खान की वजह से नहीं हुए शामिल?

टाइम्स नाउ ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि शाहरुख खान बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शामिल नहीं होना चाहते हैं और ये मामला सलमान खान से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए किंग खान इस मामले से दूरी बनाए हुए हैं. लॉरेंस बिश्नोई का सर्किट कैसे काम करता है, ये जानते हुए शाहरुख खान खुद पर कोई आंच नहीं आने देना चाहते हैं. शायद इसलिए शाहरुख खान ने बाबा सिद्दीकी के जनाजे में न शामिल होने का फैसला लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....