Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बाराबंकी: तन से जुदा किया पत्नी का सिर, हाथ में लेकर थाने पहुंचा सनकी पति

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के बसारा गांव के एक सनकी पति ने पत्नी की बेरहम तरीके से हत्या कर दी. पति के पीछे पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध था. इसी बात से गुस्साए पति ने खौफनाक कदम उठा लिया. अवैध संबंध के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ. इसी झगड़े के दौरान गुस्साए पति ने घर में रखें बांके से पत्नी का सिर धड़ से काटकर अलग कर दिया. पत्नी का कटा सिर लेकर सनकी पति सड़क पर निकल पड़ा. इस खौफनाक मंजर को देखकर लोगों की रूह कांप गई.

सनकी पति एक हाथ में बांका और दूसरे हाथ में अपनी पत्नी का कटा सिर बालों से पड़कर सड़क पर जाता हुआ दिखाई पड़ रहा था. स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. दिल दहला देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई. पुलिस ने हत्यारे पति को कत्ल के मामले में गिरफ्तार कर लिया है.

8 साल पहले हुई थी शादी

दरअसल, बसारा गांव के अनिल नाम के युवक की 8 साल पहले शादी हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी का एक युवक के साथ अवैध संबंध हो गया. इसके चलते अक्सर पति-पत्नी के बीच में लड़ाई झगड़ा होता रहता था. इसी अवैध संबंध को लेकर शुक्रवार को अनिल और उसकी पत्नी के बीच में कहासुनी होने लगी. पति-पत्नी के बीच लड़ाई का मामला इतना बढ़ गया की गुस्साए पति ने घर में रखें बांके से उसका सिर काट दिया.

स्थानीय लोगों ने बना लिया वीडियो

पत्नी की हत्या करने के बाद सनकी पति एक हाथ में बांका और दूसरे में अपनी पत्नी का कटा सिर लेकर कोतवाली थाने की तरफ निकल पड़ा. सड़क पर यह खौफनाक मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई. स्थानीय लोगों के द्वारा कटा सिर लेकर सड़क पर जा रहे हत्यारोपी अनिल का वीडियो बना लिया. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस ने हत्यारे पति को किया गिरफ्तार

स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी फतेहपुर कोतवाली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सनकी पति को गिरफ्तार कल लिया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल में भी जुट गई है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने बताया कि अवैध संबंध के चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. इसी विवाद के चलते आरोपी अनिल ने शुक्रवार को अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.