Breaking News in Hindi

बिलासपुर से दिल्ली विमान सुविधा, ट्रायल पूरा

बिलासपुर। बिलासपुर से दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा को लेकर निजी विमानन कंपनी एलायंस एयर ने सर्वे पूरा कर लिया है। ट्रायल का आज आखिरी दिन था। ट्रायल रिपोर्ट ठीक रहा तो निजी विमानन कंपनी द्वारा जल्द ही बिलासपुर से दिल्ली के बीच सीधी विमान सेवा प्रारंभ की जाएगी। ट्रायल ठीक हुआ और विमानन कंपनी को यात्री मिलने का भरोसा हुआ तो बिलासा एयरपोर्ट से जल्द बिलासपुर से दिल्ली के बीच विमान सेवा प्रारंभ हो सकती है।

बिलासपुर से दिल्ली सीधी विमान सेवा का ट्रायल मंगलवार से शुरू किया गया था। बिलासा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट मिली तो बिलासपुर से दिल्ली की सफर दो घंटे पांच मिनट की होगी। प्रयागराज या जबलपुर होते हुए जाने वाली फ्लाइट मे तकरीबन साढ़े तीन घंटे लगते हैं। एलायंस एयर कम्पनी ने दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवा के लिए ट्रायल शुरू किया है।

मालूम हो कि अंचलवासियों द्वारा बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद जैसे महानगरों के लिए सीधी विमान सेवा की मांग लंबे समय से की जा रही है। वर्तमान में बिलासपुर से जबलपुर-प्रयागराज होते हुए सिर्फ एक फ्लाइट चल रही है। इसी बीच इंदौर और भोपाल के लिए विमान सेवा शुरू की गई थी। यात्रियों की कम संख्या का हवाला देते हुए इसे बंद कर दिया गया, जो आजतक बंद है।

दोपहर 12 बजे आ रही थी फ्लाइट

दिल्ली से प्रतिदिन फ्लाइट दोपहर 12 बजे बिलासपुर एयरपोर्ट पहुंच लैंड कर रही है। आधा घंटे रुकने के बाद दिल्ली के लिए वापस उड़ान भर रही थी। ट्रैवल्स एजेंसी के संचालक ने बताया कि पांच अक्टूबर को बिलासपुर से दिल्ली का किराया 7200 रुपये था, इस दिन पांच सीटें खालीं थीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा है पत्र

बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर एलायंस एयर का समय समाप्त होने के बाद सेवावृद्धि आगामी तीन साल के लिए बढ़ाने, नए सिरे से अनुबंध करने का आग्रह किया है, जिससे आगे भी विमान सेवा निर्बाध रूप से चलती रहे। इसके अलावा बंद हुई बिलासपुर से भोपाल और बिलासपुर से इंदौर विमान सेवा को शुरू करने की मांग की है। बिलासपुर से दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता आदि महानगरों तक सीधी विमान सेवा शुरू होने पर कारोबारी कम समय में काम निपटाकर आ जा सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन