Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

ब्रिटेन में कोरोना के नये वेरिएंट EG.5.1 से दहशत तेजी से बढ़ रहे हैं संक्रमण के मामले

यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) के अनुसार, एक नया कोविड वैरिएंट पूरे यूके में फैल रहा है, जो पहले से मौजूद सात नए मामलों में से एक है। यह कोविड के ओमिक्रॉन वायरस का एक रुप है, जिसे वैज्ञानिक तौर पर ईजी.5.1 (EG.5.1) के नाम से जाना जाता है। इस वैरिएंट को एरिस नाम दिया गया है। इसे 31 जुलाई को यूके में कोविड के एक प्रकार के रूप में वर्गीकृत किया गया था। उसके बाद से यह बेहद तेजी से फैल रहा है। ब्रिटिश स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी UKHSA के मुताबिक हर सात नए केस में एक केस एरिस का है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब यह देश के 14.6% कोविड मामलों के लिए जिम्मेदार है, और यूके में दूसरा सबसे अधिक संक्रमण फैलाने वाला वायरस है।

तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

ब्रिटेन में कोविड का यह वायरस काफी तेजी से फैल रहा है, क्योंकि हाल ही में कोविड के मामलों और अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में वृद्धि हुई है।अधिकारियों का कहना है कि वे स्थिति पर बारीकी से निगाह रखे हुए हैं क्योंकि कोविड के ​​​​मामलों की दर में वृद्धि जारी है। वैसे, यूकेएचएसए के आंकड़ों के मुताबिक आर्कटुरस XBB.1.16 संस्करण (ओमीक्रॉन का एक और वंशज) सबसे ज्यादा प्रभावशाली है और इसकी वजह से ब्रिटेन में संक्रमण के मामले, सभी मामलों का 39.4% हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी चेतावनी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दो सप्ताह पहले ही ईजी.5.1 वैरिएंट पर नज़र रखना शुरू किया था। WHO के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने कहा कि हालांकि लोग टीकों और पूर्व संक्रमण से बेहतर सुरक्षित हैं, लेकिन देशों को अपनी सतर्कता में कोई कमी नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सरकारों से आग्रह करते हैं कि वे उन प्रणालियों को बनाए रखें और नष्ट न करें जो उन्होंने COVID-19 के लिए बनाई थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.