Breaking News in Hindi

भाजपा नेता राकेश मावई के भतीजे की गुंडागर्दी का नंगा नाच, बीच बाजार वाहन चालक को बेरहमी से पीटा

मुरैना: मुरैना में पूर्व विधायक भाजपा नेता राकेश मावई के भतीजे की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व विधायक के भतीजे और उसके साथियों ने मिलकर बीच बाजार वाहन चालक एवं उसके साथी के साथ मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूर्व विधायक राकेश मावई कुछ दिन पूर्व ही भाजपा में शामिल हुए हैं। पूर्व विधायक के भतीजे सहित सभी आरोपियों को पुलिस ने थाने में बिठाया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टेंड की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग