‘भारत Vs इंडिया’ को लेकर भारतीय हॉकी प्लेयर ने दिया बड़ा बयान, कह दिया कुछ ऐसा कि छिड़ सकता है विवाद…
नई दिल्ली। इन दिनों देश में INDIA बनाम BHARAT को लेकर नई बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष का आरोप है कि केंद्र सरकार संविधान से इंडिया शब्द हटाकर उसकी जगह भारत करने जा रही है। INDIA और BHARAT पर लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं।
नेताओं की इस बहस में भारतीय हॉकी के गोलकीपर को भी शामिल कर लिया गया। इस विवादित विषय पर गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कहा कि यह मेरे लिए एक नया सवाल है क्योंकि मुझे ऐसा कभी नहीं लगा क्योंकि हम हमेशा ‘भारत माता की जय’ कहते हैं, तो भारत हमेशा है। अब आप इंडिया की जगह भारत लिख रहे हैं।
भारतीय हॉकी के गोलकीपर ने आगे कहा कि लगता है कि मेरे लिए यह थोड़ा अजीब होने वाला है क्योंकि आप इस शब्द के आदी हैं। आप इस शब्द को इतने सालों से ढो रहे हैं। लेकिन युवाओं के लिए, मुझे लगता है कि यह एक नया अनुभव होने वाला है और वे करेंगे ठीक है। लेकिन हां, इंडिया से भारत में संक्रमण वास्तव में चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.