Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले झटका, गैरी कर्स्टन ने वनडे और T20 टीम के कोच से दिया इस्तीफा

पाकिस्तान के वनडे और T20 टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने इस्तीफा दे दिया है. गैरी कर्स्टन का इस साल अप्रैल में पाकिस्तान क्रिकेट से 2 साल के लिए करार हुआ था. लेकिन, वो करार सिर्फ 6 महीने में ही खत्म हो गया है. गैरी कर्स्टन के इस्तीफे की वजह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ उनके मनमुटाव को माना जा रहा है. गैरी कर्स्टन का इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले लगे किसी बड़े झटके से कम नहीं है.

गैरी कर्स्टन ने क्यों छोड़ा पाकिस्तान टीम का साथ?

पाकिस्तान के व्हाइट बॉल कोच के पद से इस्तीफे को लेकर गैरी कर्स्टन की ओर से कोई बयान नहीं आया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है PCB से अनबन ही उनके इस फैसले की बड़ी वजह है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और कोच के बीच विचारों में मतभेद कई मसलों को लेकर लगातार जारी था. ऐसी खबरें थी कि गैरी कर्स्टन, डेविड रीड को पाकिस्तान का हाई परफॉर्मेन्स कोच बनाना चाहते थे, जिसे PCB की ओर से सहमति नहीं मिली. और, जिन्हें PCB हाई परफॉर्मेन्स कोच बनाना चाहती थी, वो नाम कर्स्टन को स्वीकार नहीं थे.

कर्स्टन के वनडे और T20 टीम के कोच से इस्तीफे को मोहम्मद रिजवान के कप्तान बनाए जाने से भी जोड़कर देखा जा रहा है. ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट में हुए इस डेवलपमेंट से भी कर्स्टन खुश नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाक टीम के खिलाड़ियों से रिश्तों में कड़वाहट भी कर्स्टन के इस्तीफे की बड़ी वजहों में एक रहे.

कौन बनेगा अगला व्हाइट बॉल कोच?

गैरी कर्स्टन के इस्तीफे से साफ है कि वो अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ नहीं होंगे. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि पाकिस्तान का अगला व्हाइट बॉल कोच कौन होगा? PCB को इस बड़े सवाल का जवाब जल्दी तलाशना होगा, क्योंकि कर्स्टन ने इस्तीफा ऐसे समय पर दिया है जब चैंपियंस ट्रॉफी भी ज्यादा दूर नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PCB के सामने पहली चॉइश रेड बॉल टीम के कोच जेसन गिलेस्पी हो सकते हैं.

पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया दौरा 4 नवंबर से शुरू होकर 18 नवंबर को खत्म हो रहा है. इस बीच पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में 3 वनडे और 3 T20 की सीरीज खेलनी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.