Breaking News in Hindi

भूख लगने पर 3 लाख रुपए खा गया पालतू कुत्ता, मालिक ने इस तरह निकाले 2.50 लाख

हम इंसान अंजाने में ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा कई बार हमें तगड़ा ही भुगतना पड़ता है। जिसके बाद पछताने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचता। हाल ही में एक ऐसा ही मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, एक पालतू कुत्ता मालिक के तीन लाख रुपये चबा गया। अंत में जब डॉगी की हालत खराब हुई तो अचानक मालिक को शक हुआ कि उससे एक गलती हो गई है। इस घटना से लोगों को सबक मिलेगा, की घर में कुत्ता रखने पर कभी भी लापरवाही न वर्ते।

लिफाफे में रखा था कैश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां कुत्ते सेसिल के मालिक क्लेटन लॉ ने अपने घर के किचन काउंटर पर 4000 डॉलर कैश से भरा एक लिफाफा रखा था जो उसे ठकेदार को देना था। इधर जैसे ही वो क्लेटन अपने काम में बिजी हुआ सेसिल तुरंत पैसों से भरा वो लिफाफा लेकर वहां से भाग गया। कपल ने बताया कि कुत्ते का नाम सेसिल रखा है।

इस तरह कुत्ते से पैसे लिए वापस

इस बात का पता कपल को काफी देर बाद चला जब उनका कुत्ता एकदम से बीमार हो गया, मालिक ने तुरंत ही डॉक्टर को बुलाया। कुछ समय तक डॉक्टर को भी समझ नहीं आ रहा था, एकदम से उसने कुत्ते को कुछ चबाते हुए देखा तो पता लगा कि उसके पास कुछ नोटों के टुकड़े बिखरे हुए थे। उसी वक्त मालिक का दिमाग घुमा और वह परेशान हो गया कि जो पैसे उसने ठेकेदार को देने के लिए रखे थे उसे सेसिल खा गया।

इस दौरान कपल ने कटे-फटे नोटों को इकट्ठा करना शुरू किया ताकि वह बैंक में जाकर बदला लेंगे। इस बीच उन्होंने पालतू डॉगी सेसिल के मल का इंतजार किया. डॉगी के पॉटी करते ही कपल ने उसमें से नोटों को ढूंढना शुरू किया। कैरी के मुताबिक, उन्होंने डॉगी के मल से धो-धोकर नोटों के टुकड़ों को निकाला। बहुत कम ही ऐसे नोट बचे थे, जो साबुत यानी पूरे थे। खास बात ये रही कि, बैंक वो सारे नोट स्वीकार करने को तैयार हो गया जिसमें सीरियल नंबर अभी भी दिखाई पड़ रहे थे। इस सब में उन्होंने कुल 37400 रुपये का नुकसान झेलना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन