Breaking News in Hindi

भोपाल के टीटी नगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रहवासी बोले – अफसर शेड तोड़ने की धमकी दे रहे थे

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में भदभदा बस्ती से टीटी नगर में शिफ्ट किए गए एक युवक ने गुरुवार की रात को आत्महत्या कर ली, परिजनों और रहवासियों का आरोप है कि निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी शेड तोड़ने की कह रहे थे इसलिए युवक ने फांसी लगाई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मौके पर पहुंच गए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार भदभदा बस्ती को तोड़ने के बाद कुछ लोगों को टीटी नगर में शेड बना कर दिए गए थे।

रहवासियों का आरोप है कि लेकिन इन्हें भी तोड़ने की निगम और प्रशासन के अफसर धमकी दे रहे थे। जिसके बाद शादाब नाम का युवक टेंशन में रहने लगा और गुरुवार को उसने फांसी लगा ली, शादाब के आत्महत्या करने के बाद उसके परिजन बेहोश हो गए थे और शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

शव को उतार कर अस्पताल पहुंचाया गया, यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। टीटी नगर थाना प्रभारी मनोज पटवा मौके पर पहुंच गए थे, शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा ,पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन