Breaking News in Hindi

भोपाल रेलवे स्टेशन के पास पानी में डूबने से युवक की मौत, रीडेवलपमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में भरा है पानी

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में रेलवे स्टेशन के पास पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी निशातपुरा रेलवे कॉलोनी में एक युवक पानी में डूब गया, बताया जा रहा है कि रीडेवलपमेंट के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा था जिसमें युवक नहाने के लिए उतर गया था और उसे गहराई का अंदाजा नहीं था, इसके कारण वह पानी में डूब गया सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जीआरपी ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला है।

 पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनुस खां फूटा मकबरा छोला  रोड़ पर रहता था और बेलदारी का काम करता था। फूटा मकबरा के सामने ही पश्चिमी निशातपुरा रेलवे कॉलोनी थी जिसे पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा इस पूरे इलाके में रीडेवलपमेंट किया जा रहा है और यहां पर बड़े-बड़े गड्ढे भी खोदे गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा हुआ है।

 बरसात के कारण काम भी बंद है गुरुवार को यूनुस पानी से भरे गड्ढे में नहाने के लिए उतर गया था। गहराई बहुत होने के कारण वह डूब गया गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया, सूचना मिलते ही इलाके में तैनात डायल 100 पहुंची और जीआरपी थाने को घटना की सूचना दी गई। जीआरपी ने तत्काल गोताखोरों को बुलाकर सर्चिंग कराई तो यूनुस खान की लाश बरामद हुई मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन