Breaking News in Hindi

मंदिर के बाहर छोडा दस दिन का बच्चा

जयपुर। जयपुर में बीती रात एक जैन मंदिर के बाहर एक टोकरी में दस दिन का बच्चा मिला। बच्चे के साथ टोकरी में चालीस हजार रूपए और डायपर आदि भी थे। बच्चा देखने में किसी सभ्रांत परिवार का लग रहा है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इसे कोई गम्भीर जन्मजात बीमारी है और सम्भवतः इसीलिए इसे इस तरह छोड दिया गया है।

मंदिर में शाम को आरती चल रही थी, इसी दौरान बच्चे के रोने की आवाज आई तो लोगों ने बाहर आ कर देखा। यहां एक टोकरी में बच्चा और यह रूपए व अन्य सामान पडे थे। बच्चे को देख कर कई लोग उसे गोद लेने के लिए भी तैयार हो गए।

पढ़ें : जयपुर मैट्रो क्रेन गिरी, ढाई सौ साल पुराना मंदिर क्षतिग्रस्त

पुलिस को सूचना मिली तो उसे वह बच्चो के सरकारी अस्पताल में ले गई। यहां बच्चे की जांच में पता चला कि उसे दिल से सम्बन्धित कोई जन्मजात बीमारी है और डाउन सिंड्रोम नाम की इस बीमारी में बच्चे का मानसिक विकास कम होता है।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अशोक गुप्ता का कहना है कि बच्चा दस-बारह दिन का है और लगता यही है कि बच्चे के माता-पिता को जब उसकी बीमारी के बारे में पता चला होगा तो वे उसे इस तरह छोड गए है। इलाज के लिए पैसा भी छोडा है। फिलहाल बच्चा अस्पताल में ही भर्ती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन