Breaking News in Hindi

मकान मालकिन और उसके दोस्त के अश्लील फोटो भेजकर किराएदार युवती ने मांगे दस लाख रुपये

इंदौर। महिला पुलिस ने युवती पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। आरोपित युवती मकान मालकिन और उसके दोस्त के अश्लील फोटो भेजकर 10 लाख रुपये की मांग कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक सागर रोड, छतरपुर निवासी 27 वर्षीय युवती सुखलिया क्षेत्र की एक टाउनशिप में रहती है। आरोपित मनीषा दाहिया उसके घर में किराए से रहती है। मूलत: विजय नगर जबलपुर निवासी मनीषा दलाली का कार्य करती है। बातचीत होने से वह पीड़िता के पास आती रहती थी। एक दिन उसने युवती और उसके दोस्त के आपत्तिजनक फोटो मोबाइल से खींच लिए। बाद में उसे होटल मिलने बुलाया और फोटो दिखाकर 10 लाख रुपये मांगे। आरोपित युवती ने अनजान नंबर से पीड़िता की बहन और मां को भी उसके फोटो भेज दिए।

दोस्त की गर्दन पर चाकू घोंपा

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में मोहित खरे पर ऋतिक ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपित बहन से दोस्ती को लेकर नाराज था। पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना निरंजनपुर नई बस्ती क्षेत्र की है। 19 वर्षीय मोहित आरोपित की बहन से बातचीत करता था। इस बात पर सोमवार को विवाद हुआ। ऋतिक ने मोहित की गर्दन पर चाकू के कई वार किए। घायल को अस्पताल ले जाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...