Breaking News in Hindi

मध्‍य प्रदेश में अभी चार-पांच दिन तक गुलाबी ठंड, फिर लुढ़केगा रात का पारा

भोपाल। नवंबर माह की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इस माह में मौसम के मिजाज के अनुरूप अभी ठंड शुरू नहीं हुई है। हालांकि, राजधानी सहित प्रदेश के शहरों में रात के समय गुलाबी ठंड बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बार-बार बदलने से रात के तापमान में विशेष गिरावट नहीं हो पा रही है।

सात नवंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत आने के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उससे हवाओं का रुख उत्तरी होने पर रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने के आसार हैं।

बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात प्रदेश में सबसे कम 14.4 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 12 डिग्री सेल्सियस पर रहा। गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि नवंबर माह में प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है। वर्तमान में हवाओं का रुख पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी, पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी हो रहा है।

इस वजह से रात के तापमान में विशेष गिरावट नहीं हो पा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पाकिस्तान के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा के आसपास आ गया है। द्रोणिका के रूप में बना हुए इस पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता कम रहने से इस मध्य प्रदेश के मौसम पर नहीं पड़ रहा है।

इस वजह से तापमान में अपेक्षाकृत गिरावट नहीं हो पा रही है। सात नवंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। उसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने पर पूरे प्रदेश में तेजी से सिहरन बढ़ने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन