Breaking News in Hindi

माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, संसद सदस्यता बहाल

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी सांसद अफजाल अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत दे दी गई है। कोर्ट ने अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता को बहाल कर दिया है। दरअसल, गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट से मिली चार साल की सजा सुनाए जाने के बाद संसद सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने यह फैसला सुनाया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि, 30 जून 2024 तक अफजाल मामले की सुनवाई पूरी कर फैसला दे। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि गाजीपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव नहीं होगा। एमपी लैंड स्कीम के पैसे का इस्तेमाल हो सकेगा और अफजाल संसद की कार्रवाई में हिस्सा ले सकते हैं।

बता दें कि बसपा सांसद अफजाल अंसारी माफिया मुख्तार अंसारी के भाई हैं। अपनी याचिका में अफजाल अंसारी ने 2007 के गैंगस्टर एक्ट के मामले में अपनी दोषसिद्धि को निलंबित करने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मामले का हवाला देकर अफजाल ने अपनी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग अदालत से की थी। बता दें कि गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने इसी साल 29 अप्रैल को अफजाल अंसारी और उनके भाई मुख्तार अंसारी को साल 2007 के गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिया था। कोर्ट ने अफजाल अंसारी को चार साल कैद की सजा सुनाई थी, जिसके बाद अफजाल को अपनी संसद सदस्यता गवानी पड़ी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....