आगर-मालवा, 02 अगस्त/मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग मंत्री तुलसी सिलावट आज विकास पर्व, समरसता यात्रा एवं लाडली बहना सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने
आगर-मालवा पहुंचे। स्थानीय हेलिपेड पर जिला खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, विधायक विक्रम सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नाबाई भैरुसिंह चौहान, पूर्व विधायक गोपाल परमार, लालजीराम मालवीय, श्रीमती रेखा रत्नाकर, बद्रीलाल सोनी, जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर उदय सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत् किया।
इस अवसर पर कमिश्नर राजस्व संभाग उज्जैन डॉ. संजय गोयल, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कौरी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।