Breaking News in Hindi

प्रभास आने वाले सालों में बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे तबाही, उनकी 5 बड़ी फिल्मों का वर्किंग शेड्यूल आ गया

प्रभास आखिरी बार Kalki 2898 AD में दिखे थे. इस फिल्म ने दुनियाभर से 1000 करोड़ से ज़्यादा का बिजनेस किया था. इसलिए उनकी आने वाली फिल्मों से भी खूब उम्मीदें हैं. उम्मीद है कि ये फिल्में जबदस्त कमाई करनेगी. उनके पास इस समय 5 बड़ी फिल्में हैं. इन 5 फिल्मों के शेड्यूल पर अपडेट आया है, आइए आपको बता देते हैं.

द राजा साब

‘द राजा साब’ प्रभास की इकलौती फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट फाइनल है. इसे 10 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाना है. सिनेजोश की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास नवंबर के आखिर तक ये फिल्म पूरी कर लेंगे. हालांकि इसके बाद भी फिल्म की शूटिंग जारी रहेगी, क्योंकि प्रभास नवंबर के अंत तक सिर्फ अपना पार्ट पूरा करेंगे. अन्य एक्टर्स का बचा हुआ हिस्सा इसके बाद पूरा होगा. फिल्म का टीजर प्रभास के जन्मदिन पर 23 अक्टूबर को आ सकता है.

स्पिरिट

प्रभास इसके बाद ‘स्पिरिट’ शूट करेंगे. इस फिल्म में वो नए लुक में नजर आएंगे. इस फिल्म की शूटिंग 2024 के दिसंबर या फिर 2025 की जनवरी से शुरू हो जाएगी. इसके लिए कई लंबे-लंबे शूट शेड्यूल प्लान किए गए हैं. प्रभास के लिए ये कहा जाता है कि वो एक साथ कई फिल्मों पर काम करते हैं. पर इस बार वो ऐसा नहीं कर रहे हैं. इसकी एक वजह संदीप रेड्डी वांगा हैं और दूसरी वजह है इस फिल्म में प्रभास का यूनीक लुक. प्रभास के जन्मदिन पर इस फिल्म का ऑडियो अनाउंसमेंट टीजर आने की संभावना है.

फौजी

‘स्पिरिट’ खत्म करने के बाद प्रभास हनु राघवपुडी की फिल्म ‘फौजी’ पर लगेंगे. इस फिल्म को लेकर भी 23 अक्टूबर यानी प्रभास के जन्मदिन पर अनाउंसमेंट हो सकता है. संभव है इसका फर्स्ट लुक इस दिन आए.

कल्कि 2 और सलार 2

‘फौजी’ के बाद प्रभास ‘कल्कि 2’ पर काम शुरू करेंगे. इसके बाद के उनके शेड्यूल का कोई अपडेट नहीं है, लेकिन संभव है वो ‘कल्कि 2’ के बाद अपनी फिल्म ‘सलार 2’ शुरू करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....