Breaking News in Hindi

मोदी के साथ कार्यक्रम में शिरकत करने के फैसले पर पुनर्विचार करें शरद पवार: अरविंद सावंत

शिवसेना (यूटीबी) के सांसद अरविंद सावंत ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार को उस कार्यक्रम में शिरकत करने के अपने फैसले पर पुन: विचार करना चाहिए जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पवार का एक अगस्त को पुणे में लोकमान्य तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम है, जहां वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा करेंगे।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल विभिन्न दलों के नेताओं ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा है कि यह गठबंधन के लिए ठीक नहीं होगा। कुछ नेताओं ने कार्यक्रम में शामिल होने के फैसले पर इसलिए भी सवाल उठाया है क्योंकि उनके भतीजे अजित पवार विद्रोह करके महाराष्ट्र की भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए हैं।

सावंत ने कहा कि तिलक ने ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है’ का नारा दिया था। लेकिन “क्या आज स्वराज है?” आज के हालात में उन्हें (पवार को) सोचना चाहिए..यह स्व-राज यानी एक व्यक्ति का राज है।” सावंत ने कहा कि पवार को अपने फैसले पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, “उनकी पार्टी (भाजपा) के नेता संविधान को तबाह कर रहे हैं, उन्हें (पवार को) वहां नहीं जाना चाहिए।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन