Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

रायबरेली की जेल में रहेगा अमेठी हत्याकांड का आरोपी, क्यों किया गया शिफ्ट?

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक शख्स ने संगीन अपराध को अंजाम दिया. आरोपी ने एक साथ दलित परिवार के चार लोगों की हत्या की. आरोपी चंदन वर्मा ने पति, पत्नी और उनकी दो बेटियों को 3 अक्टूबर को गोली मारी. पुलिस ने इस हत्याकांड पर फौरन एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस के संग हुई मुठभेड़ में वो घायल हो गया था, जिसकी वजह से उसे जेल में शिफ्ट नहीं किया गया था.

मुठभेड़ में घायल होने के बाद वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी दी कि आरोपी का इलाज होने के बाद उसको रायबरेली की जिला जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है.

4 लोगों का किया मर्डर

चंदन वर्मा पर आरोप है कि उसने 3 अक्तूबर को अमेठी के अहोरवा भवानी इलाके में एक टीचर के परिवार की हत्या की. वर्मा ने अमेठी के एक सरकारी स्कूल के टीचर सुनील (35), पत्नी पूनम (32) और उनकी दो बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.