Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

राहुल गांधी के पोस्टर को लेकर BJP-कांग्रेस में छिड़ा विवाद, राजस्थान में जेपी नड्डा के खिलाफ FIR की मांग

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राहुल गांधी के पोस्टर को लेकर जेपी नड्डा के खिलाफ राजस्थान में मामला दर्ज करने के लिए जयपुर कोर्ट में अर्जी दी गई है। यह अर्जी राजस्थान कांग्रेस नेता की ओर से दी गई है। अर्जी में जेपी नड्डा के खिलाफ धारा 499, 500 और 504 के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी को दशानन के रूप में दर्शाते हुए एक पोस्टर साझा किया और उन्हें ‘नए युग का रावण’ करार दिया, जिस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि यह उसके पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा भड़काने का प्रयास है, लेकिन पार्टी इससे डरने वाली नहीं है। भाजपा ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस नेता की तस्वीर साझा करते हुये लिखा, ‘‘नए युग का रावण यहां है। वह बुरा है, धर्म विरोधी, राम विरोधी है, उसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।”

ग्राफिक्स के माध्यम से फिल्म के पोस्टर की तरह तैयार इस तस्वीर के शीर्ष पर लिखा गया है ‘भारत खतरे में है’। साथ ही राहुल गांधी की तस्वीर पर ‘रावण’ तथा तस्वीर के नीचे के हिस्से में ‘ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन (कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्मित) और ‘जॉर्ज सोरोस द्वारा निर्देशित’ लिखा गया है। जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी अरबपति हैं और भाजपा उनपर भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने का आरोप लगाती रही है।

भाजपा के इस पोस्ट को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘भाजपा के आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने वाले घटिया ग्राफ़िक के पीछे वास्तविक मंशा क्या है? इसका स्पष्ट रूप से एक ही मकसद है — एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के ख़िलाफ़ हिंसा के लिए उकसाना और भड़काना, जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी जो भारत को तोड़ना चाहते थे।”

रमेश ने ‘एक्स’ पर दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) का हर दिन झूठ बोलकर मानसिक रूप से बीमार होने और आत्ममुग्धता के विकार से पीड़ित होने का सबूत देना एक बात है। लेकिन अपनी पार्टी से इस तरह के घृणा से भरे कंटेंट बनवाना न केवल पूरी तरह से अस्वीकार्य है, बल्कि बेहद ख़तरनाक भी है।” रमेश ने कहा, ‘‘हम डरने वाले नहीं हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.