Breaking News in Hindi

रीवा में स्कूली बच्चों पर गिरी दीवार, 4 छात्रों की मौत

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा में शनिवार दोपहर एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के बगल में जर्जर मकान की दीवार ढह गई। इसकी चपेट में आने से स्कूल के 5 छात्र और एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान चार छात्रों की मौत हो गई। जबकि महिला और एक छात्र का इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया घटना की जानकारी लगते ही जनप्रतिनिधियों सहित जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए।

घटना शनिवार दोपहर सनराइज पब्लिक स्कूल गेट के बगल में की है। जहां स्कूल की छुट्टी हो गई और बच्चे अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान स्कूल के गेट के बगल में स्थित जर्जर मकान की दीवार अचानक से बच्चों के ऊपर गिर गई और 5 छात्रों सहित एक महिला जो अपने बच्चे को स्कूल लेने गई थी वो इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को मलबे से निकाला और उन्हें इलाज के लिए गंगेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने चार छात्रों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक छात्र और महिला गंभीर रुप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी लगते ही रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा स्थानीय विधायक नरेंद्र प्रजापति सहित जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल और पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना को लेकर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और मनगंवा विधायक नरेंद्र प्रजापति ने दुख जताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन