Breaking News in Hindi

लड़कियों की हॉटनेस ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, लोग बोले- रियलिटी शोज में भी ऐसा डांस देखने को नहीं मिलता

इंटरनेट की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इसी बीच गर्ल्स हॉस्टल का एक मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी अपनी हॉस्टल वाली यादें ताजा हो जाएंगी क्योंकि हॉस्टल में पढ़ाई कम और मौज-मस्ती ज्यादा होती है। वायरल वीडियो में दो लड़कियां बहुत सारी लड़कियों के बीच बॉलीवुड गानों पर डांस कर रही हैं। इनके डांस को देखने के बाद कुछ यूजर्स का कहना है कि इन लड़कियां के डांस के आगे बड़े-बड़े रियलिटी शोज भी फेल हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर गर्ल्स हॉस्टल का यह वीडियो खूब पंसद किया जा रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां धूम-3 मूवी के गाने ‘कमली-कमली’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस दौरान गर्ल्स हॉस्टल की अन्य लड़कियां वहां खड़ी हुई दिखाई दे रही है और दोनों लड़कियों के डांस को देख रही हैं। लड़कियों के डांस मूव्स को देखकर हर कोई हैरान है। दोनों लड़कियां की अदाएं भी कैटरीना कैफ से कम नहीं है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेफॉर्म X पर @GaurangBhardwa1 की आईडी से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- रियलिटी शोज में भी ऐसा डांस देखने को नहीं मिलता, जैसा हॉस्टल में हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 313.9K व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘वाह लड़कियों ने वाकई शानदार डांस किया’। वहां दूसरे यूजर ने लिखा-  ‘मौज मस्ती के यही दिन होते हैं, जिन्हें हम आगे याद करते हैं।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन