Breaking News in Hindi

लाखों के मनरेगा तालाब निर्माण में भ्रष्टाचार, ग्राम पंचायत के पंच ने की ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

जबलपुर। जबलपुर के मझौली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रोंसरा में मनरेगा के अंतर्गत होने वाले तालाब में निर्माण ने भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। कलेक्टर कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे ग्राम पंचायत के पंच ने सभी प्रमाणों और वीडियो के साथ सरपंच पति और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम पंचायत के पंच सौरभ मिश्रा ने बताया कि गांव में 24 लाख 54 हजार रूपए की लागत से तालाब का निर्माण मनरेगा योजना के तहत होना था जिसमें मजदूरों के द्वारा तालाब की खुदाई की जानी थी, लेकिन सरपंच पति द्वारा ठेकेदार के साथ मिलकर बड़ी-बड़ी मशीनें लगाकर तालाब की खुदाई की जा रही है और वहां से निकलने वाली मुरूम को सरपंच पति के द्वारा ग्राम पोड़ा से बचैया तक बन रही सड़क निर्माण के लिए बेच दिया गया। वहीं मामले पर कलेक्टर ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन