Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का ‘MP में का बा’ पार्ट-3 आया सामने, गाने के ​जरिए CM शिवराज के घोटालों की खोली पोल…आप भी सुनें

भोपाल।  ‘बिहार में का बा’ और ‘यूपी में का बा’ से फेमस हुई लोकगायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर अपने गाने की वजह से सुर्खियों में हैं। पिछली बार की तरह नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर से मध्यप्रदेश की सरकार पर अपने गाने के जरिए निशाना साधा है। तो वहीं इससे पहले भी सीधी पेशाब कांड, व्यापम घोटाले एवं अन्य मुद्दों पर नेहा राठौर अपने गाने के माध्यम से शिवराज सरकार पर तंज कसने का काम पहले भी कर चुकी हैं।

 इसी बीच अब एक बार फिर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का नया गाना ‘एमपी में का बा’ पार्ट 3 लेकर आई हैं। जिसमें नेहा ने प्रदेश मिड डे मील, लाडली बहना योजना, स्कूल भवन, बिजली, पानी समस्या, रोजगार, किसान, अपराधों की बढ़ती संख्या, गैस सिलेंडर एवं अन्य मुद्दों पर सीएम शिवराज सिंह को आड़े हाथ लेते नजर आ रही है। बता दें कि इससे पहले नेहा राठौर यूपी, बिहार की सरकारों पर भी अपने गाने के जरिए निशाना साध चुकी हैं। यहां तक की नेता राठौर पर कई प्रदेशों में केस दर्ज भी हैं। इस वीडियो को पूर्व मंत्री अरूण यादव ने अपने सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.