Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

विश्वकर्मा मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी, पुलिस ने दो संदेही किए गिरफ्तार

रीवा । शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर से बीती रात लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी हो गई है। चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को लगी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने में जुट गई है। विश्व सूत्रों की मानें तो पुलिस ने लड्डू गोपाल की मूर्ति बरामद कर ली है। पुलिस ने इस पक्ष में कोई भी खुलासा नहीं किया है। जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि बीती रात विश्वकर्मा मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति रात तकरीबन 12:00 बजे चोरी कर ली थी। जिसकी रिपोर्ट में मंदिर के पुजारी ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई। सूचना के बाद पुलिस ने शैक्षिक अभियान चलाकर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.