Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

शहर में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, पुलिसकर्मियों पर हुआ हमला, मारपीट कर ट्रैक्टर लेकर फरार हुए आरोपी..

शहडोल। मध्यप्रदेश के जिला शहडोल में रेत माफियाओ के हौसले इस कदर बुलंद है कि अब वो पुलिस पर भी हमला करने से गुरेज नही कर रहे है। दरअसल खैरहा थाना क्षेत्र के मझियार गांव स्तिथ सरफा नदी में रेत का खनन और परिवहन रोकने गए कांस्टेबल और थाना प्रभारी पर रेत माफियाओ ने हमला कर दिया।

बता दें कि खैरहा पुलिस को सूचना मिली थी सरफा नदी में रेत का अवैध खनन हो रहा है। जिस पर थाना प्रभारी दिलीप सिंह और आरक्षक सतीश चौरसिया मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को रोककर थाना ले जाने लगे। तभी कुछ लोग मोटर साइकिल से वहां पहुच गए और पुलिस कर्मी से मारपीट कर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।

खैरहा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला कायम किया गया। फरार आरोपियों को सिंहपुर पुलिस की मदत से आरोपी पुष्पेंद्र पांडेय को पकड़ने उनके घर गए तो वहा भी पुलिस कर्मियो से मारपीट करने लगें। जिसमे सिंहपुर थाना में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिफ्तार किया गया है, फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 1 महिला समेत कुल 9 लोगों को आरोपि बनाया गया है जिसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 7 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी ने फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए 30-30 हजार का इनाम भी घोषित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.