Breaking News in Hindi

शादी पर लिए थे 15 हजार उधार, चुका नहीं पाया तो लेनदारों ने ली 22 दिन की बच्ची के पिता की जान

पन्ना : पन्ना जिले के गुनौर क्षेत्र में उधार ना चुका पाने के कारण दो व्यक्तियों ने निर्दोष की जान ले ली। मृतक ने महज 15 हज़ार रुपए अपनी शादी के लिए उधार में लिए थे। बच्ची हो जाने के कारण से जिसे वह चुकाने में असमर्थ था और समय की मोहलत चाहता था परंतु लेनदारों ने ज़हर खिला कर जान ले ली। मृतक जितेंद्र कुमार वर्मन की पत्नी वंदना वर्मन ने बताया कि दिनांक 18 जुलाई 2023 को वो और उसके पति उनकी 22 दिन की बच्ची को लेकर गुनौर गए थे। वहीं लेनदार आशुतोष त्रिफला और हर्ष वर्मन आ पहुंचे और धमकी देकर मार पीट करने लगे और कहा या तो आज पैसे दोगे या फिर जान दोगे और जितेंद्र को वहां से ले गए। दोनों लेनदार जसो जिला सतना के निवासी ही थे।

जितेंद्र ने अपनी शादी के वक्त इनसे 15 हज़ार रुपए 5% से अधिक ब्याज पर लिए थे जोकि वह अभी चुका पाने में असमर्थ था इस बात से ग़ुस्साए आशुतोष और हर्ष ने जितेंद्र को ज़हर देकर मार डाला। इस विषय में जब लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो फ़रियादी ने 181 में शिकायत दर्ज कराई तो कुछ पुलिस कर्मी उनके घर जसो पहुंचे और 181 में शिकायत कटवाने का दवाब डालते हुए धमकी दे गए। जिससे त्रस्त होकर फरियादी और परिजन पन्ना SP ऑफिस में देंव पहुंचे और इंसाफ़ की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...