Breaking News in Hindi

CM मोहन यादव के पिता की अंतिम यात्रा, दर्शन के लिए सड़क पर उतर आया पूरा उज्जैन

उज्जैन : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह उज्जैन में शुरू हुई। उनके अंतिम दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। उज्जैन नगर के लोगों के साथ राजनीतिक हस्तियां भी मुख्यमंत्री के अब्दालपुरा स्थित निवास पर पहुंची। स्वर्गीय पूनम चंद यादव ने 100 साल की उम्र में कल मंगलवार को उज्जैन में अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उज्जैन में उन्हे बाबूजी के नाम से पुकारा जाता है। अंतिम यात्रा के लिए उज्जैन में रुट डायवर्जन किया गया है। क्षिप्रा के तट पर भूखी माता मंदिर के पास पूनम चंद यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने पिता को याद करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पिता के दिए गए संस्कार सदैव उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे। डॉ यादव ने कल देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,‘‘परम पूज्य पिताजी श्रद्धेय श्री पूनमचंद यादव जी का देवलोकगमन मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति है। पिताजी का संघर्षमय एवं नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिपूर्ण जीवन हमेशा मर्यादित पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है। आपके दिए संस्कार हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। पिताजी के श्रीचरणों में शत शत नमन।

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद फादर्स डे पर डॉ मोहन यादव अपने पिता से मिलने उज्जैन पहुंच थे। तब उन्होंने पिता से जेब खर्च मागा था और पिता ने उन्हें पांच सौ रुपए दिए थे। ये पांच सौ रुपए हमेशा पिता के आशीर्वाद के रुप में सीएम डॉ मोहन यादव की जेब में रहते हैं। मुख्यमंत्री एक किसान परिवार से है और बहुत संघर्षों के साथ स्वर्गीय पूनम चंद ने अपने बच्चों का पालनपोषण किया था। बेटे का मुख्यमंत्री बनना उनके लिए बेहद हर्ष की बात थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...