Breaking News in Hindi

शिवपुरी में स्वास्थ्य विभाग की वैन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो भाई सहित भतीजे की दर्दनाक मौत

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है, सिंहनिवास गांव के पास स्वास्थ्य विभाग की वैन ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। इस घटना में दो भाई सहित भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई है, वैन का चालक मौके से भाग गया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल जाटव और उनका भाई जावेद और जावेद का बेटा कमर सिंह बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान सिंहनिवास गांव के पास एक तेज रफ्तार वैन ने उनको टक्कर मार दी। इस घटना के बाद वैन का ड्राइवर मौके से भाग गया घायल सड़क पर ही काफी देर तक पड़े रहे इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

 बताया जा रहा है की बाइक में टक्कर मारने वाली वैन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वैक्सीन सप्लाई का काम करती है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है और वैन चालक की भी तलाश में पुलिस जुट गई है शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन