Breaking News in Hindi

श्योपुर में खातोली पुल पर करीब 6 फीट पानी , 14 घंटे से श्योपुर कोटा मार्ग बंद

श्‍योपुर। मालवा क्षेत्र में हो रही बारिश का असर श्योपुर क्षेत्र की नदियों पर दिखाई दे रहा है। मालवा क्षेत्र में हो रही बारिश की वजह से पार्वती नदी उफान पर आ गई है। इस वजह से शनिवार रात 9 बजे से श्योपुर कोटा मार्ग पर बनी पुलिया पर पानी ढाई फीट ऊपर चल रहा है। सुबह तक पुलिया पर छह फीट पानी हो गया था। इससे श्योपुर कोटा मार्ग पर आवागमन बंद है। हालांकि पार्वती नदी का जल स्तर लगातार घट रहा है। लेकिन अभी भी कोटा मार्ग बंद है।

उल्लेखनीय है कि मालवा अंचल में पिछले कई दिनाें से हुई बारिश का पानी अंचल की नदियों में भी आना शुरू हो गया है। हालांकि मालवा क्षेत्र का अधिकर पानी चंबल में जाता है। ऐसे में चंबल का जलस्तर भी बढ़ा है। लेकिन चंबल पर अधिक असर दिखाई नहीं दिया। लेकिन पार्वती का जलस्तर बढ़ने से श्योपुर कोटा मार्ग बंद हो गया।

मालवा क्षेत्र में हो रही बारिश से पार्वती नदी उफान पर आ गई है। इस सीजन में दूसरी बार पार्वती नदी का जलस्तर बड़ा है। जिससे राहत से ही श्योपुर- कोटा मार्ग बंद है। लेकिन अब धीरे-धीरे पार्वती का जलस्तर घट रहा है। आज भी बंद श्योपुर-कोटा मार्ग बंद रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....