Breaking News in Hindi

सतना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई ,चार लोगों की मौत…

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक युवक गंभीर घायल है, सभी लोग जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए निकले थे और रीवा जा रहे थे। रामपुर बघेलान के पास अचानक तेज रफ्तार कार पलट गई। घटना रविवार देर रात की है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस हादसे में कृष्णा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में शिव पांडे, नितिन पांडे, शिबू पांडे और शानू खान की मौत हो गई है। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल युवक का इलाज चल रहा है जिसकी हालत गंभीर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन