Breaking News in Hindi

सर तन से जुदा…बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को फिर मिली धमकी, मामला दर्ज

छतरपुर: देश भर में प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को एक बार फिर से धमकी मिली है। इस बार यह धमकी फेसबुक स्टेटस के जरिए मिली है। बताया जा रहा है कि बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक फैज रजा ने फेसबुक स्टेटस पर सर तन से जुदा का गाना लगाकर धमकी दी है। पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठन के नेता और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई और पुलिस में शिकायत की है।

मामले को लेकर  हिंदूवादी संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा और बरेली जिले के आंवला थाना में पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा है। जिसमें फैज रजा नाम के युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि जिस तरह से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे न सिर्फ दोनों पक्षों में माहौल खराब हो सकता है बल्कि हिंदू आक्रोशित भी हो सकते हैं। इसलिए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

हिंदूवादी संगठनों के हंगामे एवं शिकायती आवेदन देने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बरेली पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 502 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...