Breaking News in Hindi

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की बढ़ सकती है मुश्किलें, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानिए पूरा मामला

इंदौर (सचिन बहरानी): नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार की मुश्किलें बढ़ सकती है। मामला विधानसभा चुनाव 2023 के गंधवानी सीट के चुनाव से जुड़ा हुआ है। जिसके खिलाफ भाजपा प्रत्याशी सरदार सिंह मेढा ने जबलपुर उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। जहां से याचिका इंदौर हाई कोर्ट ट्रांसफर की गई थी। इस याचिका में याचिका कर्ता ने धनबल का प्रयोग करके चुनाव को प्रभावित करने का हवाला दिया था।

इस मामले में इंदौर हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई जिसमें इंदौर हाई कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित अन्य को 4 हफ्ते में कोर्ट में पेश होने का नोटिस जारी किया है। 4 हफ्ते बाद फिर से इंदौर हाई कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होगी। इसके साथ ही कोर्ट में जमा हुई गंधवानी क्षेत्र की ईवीएम रिलीज करने के भी आदेश कोर्ट ने दिए हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव के कारण शासन ने ईवीएम की कमी का हवाला देने की याचिका लगाई थी। शासन की याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ईवीएम रिलीज करने के भी आदेश दिए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....